नौसेना आज जारी करेगी 'अग्निपथ' की भर्तियों का कैलेंडर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
अग्निवीरों की भर्ती को लेकर भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती कैलेंडर जारी करने की तिथि 25 जून थी, लेकिन भर्ती कैलेंडर 22 जून को जारी होगा। अग्निपथ के पहले बैच के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी, वहीं 9 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नौसेना के मुताबिक 15 से 30 जुलाई तक भर्ती के लिए आवेदन जमा करना होगा।
