मलिक बोले- देशमुख की तरह मुझे भी फंसाने की कोशिश हो रही, अमित शाह से करूंगा शिकायत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने शनिवार को फिर एक नया आरोप लगाया है। एनसीपी प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की तरह उन्हें भी फंसाने के लिए साजिश शुरू हो गई है। मेरा पीछा पिछले कई दिनों से कुछ लोग कर रहे हैं और मैं जल्द इसकी शिकायत मुंबई के पुलिस कमिश्नर और देश के गृहमंत्री अमित शाह से करूंगा।
