अब नवाब मलिक ने जारी किया वानखेड़े का 'निकाहनामा'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
नवाब मलिक ने आज सुबह एक फोटो ट्वीट करते हुए कहा कि 7 दिसंबर 2006 को समीर दाऊद वानखेड़े और शबाना कुरैशी का निकाह हुआ था। मेहर की रकम 33,000 रुपये थी। गवाह नंबर 2 अजीज खान समीर की बहन का पति है। बकौल मलिक, मैं धर्म के लिए नहीं बल्कि वानखेड़े के फर्जीवाड़ा के लिए यह मामला उठा रहा हूं। मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में पीआईएल दायर हुई।
