मलिक के दामाद ने फडणवीस से की 5 करोड़ की मांग, भेजा कानूनी नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
मानहानि और झूठे आरोपों को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद ने राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने मानसिक प्रताड़ना, पीड़ा और वित्तीय नुकसान के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की है। उधर, मलिक का कहना है कि उनकी बेटी ने पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उनके आवास पर ड्रग्स पाए जाने के आरोप में कानूनी नोटिस भेजा।
