नवाब मलिक ने फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा- पूर्व सीएम का ड्रग माफिया से है संबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस पर निशाना साधते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाया है। मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में फडणवीस के इशारे पर ड्रग्स का धंधा चल रहा है। नवाब मलिक ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए यह सवाल उठाया कि भाजपा नेताओं का ड्रग पेडलर से क्या कनेक्शन है?
