नवाब ने मांगा जवाब, दाऊद के करीबी रियाज भाटी से क्या है फडणवीस का कनेक्शन?
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए। मलिक ने आरोप लगाया कि जो लोग जाली नोट का रैकेट चला रहे थे, उन्हें फडणवीस सरकार का संरक्षण प्राप्त था। नवाब ने आरोप लगाया के फडणवीस ने सीएम रहते हुए अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन रखने वाले लोगों को ही राजनैतिक पद प्रदान किए। उन्होंने आरोप लगाया कि दाऊद के करीबी रियाज भाटी के जरिए फडणवीस धन उगाही का काम कर रहे थे।
