नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने दी दबिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The print
महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ रही हैं। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने नवाब मालिक से पूछताछ की है। उनसे अंडरवर्ल्ड से जुड़ी प्रॉपर्टी मामले में जानकारी ली जा रही है। दरअसल, 9 नवंबर 2021 को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया था कि नवाब मालिक के ताल्लुकात अंडरवर्ल्ड से हैं।
