एनसीबी ने पहली बार इसरो के सैटेलाइट से पता लगाई ड्रग माफिया की संपत्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran Josh
एनसीबी ने पहली बार इसरो के जरिए गुजरात के एक कुख्यात ड्रग माफिया की संपत्ति का पता लगाया। सैटेलाइट से अवैध धन से निर्मित आलीशान बंगला का पता तो लगा ही, साथ ही यह भी पता लगा कि ड्रग माफिया की देवभूमि द्वारका के अलावा मोरबी में भी संपत्ति है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि कैसे उसने तीन साल में जोडिया गांव में अपनी संपत्ति में वृद्धि की थी।
