शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर NCP कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवक्ता को थप्पड़ जड़ा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार में भागीदार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर NCP कार्यकर्ताओं के शनिवार को भाजपा प्रवक्ता विनायक आंबेकर के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर महराष्ट्र सरकार और भाजपा आमने-सामने हो गई है। भाजपा ने घटना को अंजाम देने वालों को गुंडा करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है।