बीते 3 सालों में लगभग चार लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी: लोकसभा में गृह राज्य मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sudarshan news
लोकसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि 2019, 2020, 2021 में भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले लोगों की संख्या क्रमशः 1,44,017, 85,256 और 1,63,370 है। इन तीन वर्षों में कुल 3,92,643 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी। दूसरी तरफ, दोनों सदनों में महंगाई और जीएसटी दर में बढ़ोतरी के विरोध में विपक्ष के हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
