जनगणना के बहाने कुछ भारतीय इलाकों पर दावा करने की फिराक में नेपाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
12वीं राष्ट्रीय जनगणना शुरू करते हुए नेपाल जनगणना के बहाने कुछ भारतीय इलाकों पर दावा करने की फिराक में है। नेपाल के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, वह लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा में जनगणना के लिए भारतीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा पर नेपाल दावा जताना चाह रहा है। पहले भी अपने नक्शे में नेपाल ने इन्हें अपना हिस्सा बताया है।
