दिल्ली पहुंचे नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 3 दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे। उनका विमान शुक्रवार दोपहर दिल्ली पहुंचा। देउबा की यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करना है। वह 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। दिल्ली में आधिकारिक मुलाकातों के अलावा नेपाली पीएम वाराणसी भी जाएंगे। बता दें जुलाई 2021 में नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद देउबा का यह पहला भारत दौरा है।
