नई दिल्ली लगातार दूसरे वर्ष दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Orissa Post
नई दिल्ली ने दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी के रूप में जगह बनाई। अनचाहे रूप से ही सही लेकिन नई दिल्ली ने लिस्ट में लगातार दूसरे वर्ष जगह बनाई है। लिस्ट में इसके बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका, चाड की राजधानी एन'जामेना, ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे और ओमान की राजधानी मस्कट शामिल है। 2021 में मध्य और दक्षिण एशिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में से 12 भारत में थे।
