22 भाषाओं में विकसित की जाएंगी नई एनसीईआरटी की किताबें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एनसीईआरटी की नई किताबें 22 भाषाओं में विकसित की जाएंगी। नई राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा की। उन्होंने संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में पाठ्यपुस्तकों को विकसित करने के लिए कहा है। यह बहुभाषी शिक्षा प्रदान करने के नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य के अनुरूप होगा।
