रेव पार्टी मामला: नवाब मलिक ने एनसीबी पर लगाया वसूली रैकेट चलाने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar ujala
मुंबई रेव पार्टी मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी की कार्रवाई पर सवाल करते हुए एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एनसीबी पर एक आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एनसीबी जबरन वसूली गिरोह चला रहा है और लोगों को परेशान कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को वह प्रेसवार्ता आयोजित कर एनसीबी के अन्य गलत कामों का पर्दाफाश करेंगे।
