न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न हुईं कोरोना संक्रमित, मंगेतर और बेटी पहले ही हैं संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Telangana Today
न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न कोरोना संक्रमित हुईं। उन्होंने ट्वीट किया कि, "काफी कोशिशों के बावजूद, दुर्भाग्य से मैं अपने परिवार के बाकी सदस्यों में शामिल हो गई हूं जिन्हें पहले ही कोरोना हो चुका है।" उनके मंगेतर क्लार्क गेफोर्ड बीते दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद से जैसिंडा एहतियातन उनसे अलग रह रहीं थीं। अर्डर्न की बेटी नेव भी बुधवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाई गईं।
