7 फरवरी से पहले इस्तीफा देंगी न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nbc news
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अगले महीने इस्तीफा दे देंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, वो 7 फरवरी से पहले लेबर पार्टी की प्रमुख के रूप में भी पद छोड़ देंगी। उन्होंने अपने 6 साल के कार्यकाल को काफी चैलेंजिंग बताया। न्यूजीलैंड में 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे। जैसिंडा अर्डर्न 42 साल की है। वो 2017 में 37 साल की उम्र में न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं थीं।
