दक्षिण अफ्रीकी वित्त मंत्री से मिलीं निर्मला सीतारमण, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने और आर्थिक सहयोग पर हुई चर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की ग्रीष्मकालीन बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बीते दिन वाशिंगटन डीसी में जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों के लिए आयोजित बैठक के दौरान दक्षिण अफ्रीका के वित्त मंत्री एनोच गोडंगवाना से मिलीं। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और आर्थिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई है।
