Sushant Suicide Case को लेकर निशिकांत दुबे ने गृहमंत्री को लिखा लेटर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zee news
झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गृहमंत्री अमित शाह से सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में आधा दर्जन से ज्यादा जांच एजेंसियों से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है, 'बॉलीवुड इंडस्ट्री ऐसे लोगों द्वारा नियंत्रित की जा रही है, जिनके माफियाओं से संबंध हैं. इसलिए सुशांत सिंह राजपूत जैसे बाहर से आए प्रतिभाशाली युवाओं को सताया जाता है. उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर किया जाता है.'