भारत जोड़ो यात्रा में नितिन राउत घायल, एसीपी पर धक्का देने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: jansatta
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नितिन राउत तेलंगाना में कांग्रेस की भारत यात्रा जोड़ो के दौरान घायल हो गए हैं। हैदराबाद में यात्रा के दौरान उनकी आंखों के ऊपर चोट लगी है। इसके बाद नितिन राउत को वसावी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस ने ट्वीट करके घटना की जानकारी दी है। बता दें, तेलंगाना पुलिस के एसीपी पर नितिन राउत को धक्का देने का आरोप लगाया है।
