16 जून को नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार, रत्नेश सदा लेंगे मंत्री पद की शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार 16 जून को किया जाएगा। 16 जून की सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। जनता दल यूनाइटेड से रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसे लेकर राज्यपाल सचिवालय, बिहार की ओर से एक पत्र जारी किया गया। उनको मंत्री बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बैठक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ हुई।
