बिहार में 8 जून तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार सरकार ने राज्य में आठ जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। हालांकि इस बार जारी निर्देशों में पाबंदियों में थोड़ी बहुत राहत जरूर दी गई है। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान यह चौथी बार राज्य में लॉकडाउन की सीमा को बढ़ाया। उन्होंने ट्वीट में लिखा- कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन 8 जून 2021 तक किया है।
