नीतीश कुमार ने की जांच की मांग, ऐसा करने वाले पहले भाजपा सहयोगी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस जासूसी कांड में जांच की मांग की है। आज मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मामले में जांच जरूर होनी चाहिए और सारी सच्चाई सामने आनी चाहिए। इसी के साथ वह मामले में जांच की मांग करने वाले भाजपा के पहले सहयोगी बन गए हैं। इससे पहले विपक्षी पार्टियां और नेता ही जांच की मांग करते आ रहे हैं। उनके इस बयान से सरकार पर दबाव बढ़ सकता है।