लालू से मिलने अस्पताल पहुंचे नीतीश, पीएम मोदी ने की तेजस्वी से बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पटना के पारस अस्पताल में भर्ती लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक है। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जाएगा। इस बीच, सीएम नीतीश कुमार आज लालू से मिलने अस्पताल पहुंचे। दूसरी तरफ, पीएम मोदी ने लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से फोन पर लालू का हालचाल जाना। पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे लालू घर में गिर गए थे और उनकी कंधे की हड्डी टूट गई थी।
