सत्येंद्र जैन के खिलाफ चार साल बाद भी नहीं मिला कोई सुबूत, सीबीआई ने बंद किया मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चार साल बाद भी सीबीआई दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ अभियोजन के लिए सुबूत नहीं जुटा सकी। सीबीआई ने जैन व अन्य लोगों के खिलाफ मामला बंद कर दिया है। क्रिएटिव टीम भर्ती मामले में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही सीबीआई सुबूत जुटाने में असफल रही। जिसके बाद जांच एजेंसी ने विशेष कोर्ट के समक्ष क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कोई टिप्पणी नहीं की।
