SCO शिखर सम्मेलन में नहीं होगी PM मोदी-इमरान खान के बीच बैठक: विदेश मंत्रालय
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
13-14 जून को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने जा रहे SCO शिखर सम्मेलन में PM मोदी और पाक PM इमरान खान के बीच मुलाकात की अटकलों पर गुरुवार को विराम लग गया है. दरअसल इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हमारी जानकारी में PM मोदी और इमरान खान के बीच द्विपक्षीय मुलाकात की कोई योजना नहीं है. हालहि में पाकिस्तान के विदेश सचिव के भारत दौरे को व्यक्तिगत दौरा करार दिया.
