हर मंदिर में शिवलिंग तलाशने की जरूरत नहीं: आरएसएस प्रमुख के बयान पर शिवसेना ने दिया समर्थन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मोहन भागवत ने कहा था, हर मंदिर में शिवलिंग तलाशकर नया विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं है। उनके समर्थन में शिवसेना सांसद संजय राउत बोले, जैसे कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ने की चेतावनी दे रहे हैं, कश्मीर फाइल्स 2 बनाकर दिखाए कि इसका जिम्मेदार कौन है? पीएम और गृहमंत्री ने फिल्म का खूब समर्थन किया था। बकौल राउत, शिवलिंग तलाशने के बजाय हमें सोचना चाहिए कि घाटी में कश्मीरी पंडितों की जान कैसे बचाई जाए।
