नोबेल विजेता 'आंग सान सू की' कोर्ट में हुईं पेश, पिछली सुनवाई में नहीं ले पाईं थी हिस्सा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zee news
नोबेल पुरस्कार विजेता और म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की पर भ्रष्टाचार सहित कई अन्य आरोपों में मुकदमे चल रहे हैं. ऐसे में वह जुंटा कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश हुईं. हालांकि, इससे पहले स्वास्थ्य कारणों से वह पिछली सुनवाई में पेश नहीं हो पाई थीं. मामला एक हेलीकॉप्टर को लीज पर देने से संबंधित है. सूत्र ने कहा कि अब वह ठीक हैं. 76 वर्षीय सू की बीमारी के कारण पिछले साल सितंबर में सुनवाईके दौरान पेश नहीं हो पाई थीं.