संसद में अविश्वास प्रस्ताव पारित, इमरान खान की सरकार गिरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पाकिस्तान में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई है। आज अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में सरकार अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई और उसके खिलाफ ज्यादा वोट पड़े। इसी के साथ प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान का चार साल का सफर समाप्त हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान विपक्षी सांसदों ने उन पर जमकर निशाना साधा और नवाज शरीफ की बेटी मरयम शरीफ ने तो उन्हें "मनोरोगी" तक कह डाला।