अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा का शिलान्यास के लिए जेवर में मोदी, कार्यक्रम का विरोध करने वालों को पुलिस ने भेजा नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा का शिलान्यास करने के लिए जेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का विरोध करने की घोषणा करने वालों को पुलिस ने नोटिस भेज दिए हैं। गुरुवार तड़के ही ऐसे लोगों के घर जाकर ही उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। आजाद समाज पार्टी के नोएडा जिला अध्यक्ष रविंद्र भाटी के घर पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है।
