एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर पद पर AAP उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आज दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए AAP की तरफ से शैली औबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल ने नामांकन किया। इस दौरान पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और आदिल खान मौजूद रहे। AAP के उम्मीदवार के रूप में राजनीतिक मामलों की समिति ने छह नामों को शार्ट लिस्ट किया था। इसमें शैली ओबेरॉय का नाम मेयर पद के लिए सबसे शीर्ष पर था।
