PNB घोटाले में शामिल मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट हुआ जारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Youtube
करीब 13 हज़ार करोड़ रूपये के PNB घोटाले में नीरव मोदी के साथ शामिल सह आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट ज़ारी किया गया है. जानकारी है कि मंगलवार को CBI की मुख्य अदालत में इस मामले से जुड़ी दूसरी चार्जशीट पेश की गई. जिसमे करीब 7080.86 करोड़ के घोटाले में मेहुल चोकसी के अलावा PNB अधिकारियों सहित 16 अन्य लोगों के नाम भी शामिल है. सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420 व धारा 409 के तहत धोखाधड़ी व आपराधिक उल्लंघन का केस दर्ज किया है.