24 साल बाद कांग्रेस में गैर गांधी परिवार का सदस्य बनेगा अध्यक्ष, राहुल करेंगे सोनिया से मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan Herald
कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन 24 साल बाद अब कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। इस बीच, 23 सितंबर को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के विश्राम वाले दिन सोनिया गांधी से मिलने नई दिल्ली आ रहे हैं। 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन 24 से 30 सितंबर तक होगा।
