उत्तर कोरिया ने एक दिन में दागीं रिकॉर्ड 23 मिसाइलें, भारत ने दी प्रतिक्रिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर कोरिया ने हालिया रिकॉर्ड 23 मिसाइल दागी थीं। उसके ऐसा करने से वैश्विक समुदाय नाराज है। इसी क्रम में भारत ने भी प्रतिक्रिया दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, "ये प्रक्षेपण उत्तर कोरिया से संबंधित सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है। इससे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा प्रभावित होती है। हम दोहराते हैं कि परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए हमारा समर्थन बना रहेगा।"
