उत्तर कोरिया ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, अमेरिका और पड़ोसी देश नाराज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
उत्तर कोरिया ने हाल ही में एक हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की बढ़ती परमाणु शक्ति से एक तरफ जहां पड़ोसी देश घबराए हुए हैं। वहीं अमेरिका ने इस परीक्षण पर नाराजगी जताई है। गौरतलब है कि किम जोंग उन अपने अड़ियल रवैये के लिए जाने जाते हैं। उत्तर कोरियाई तानाशाह अमेरिका की धमकियों के बावजूद मिसाइल और हथियारों के निर्माण और परीक्षण पर आमादा हैं।
