सीबीआई निदेशक की नियुक्ति संबंधी याचिका पर केंद्र को नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, सीबीआई और आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई निदेशक नियुक्त किए जाने पर चुनौती देने वाली याचिका के संबंध में नोटिस भेजा। कोर्ट ने प्रतिवादियों और जायसवाल को 18 जुलाई तक अपना जवाब देने को कहा। कोर्ट महाराष्ट्र पुलिस के पूर्व एसीपी राजेंद्र त्रिवेदी की याचिका सुन रही है। त्रिवेदी के मुताबिक, जायसवाल के खिलाफ 2012 में मानहानि का मामला कोर्ट में लंबित है।
