घाटी में टारगेट किलिंग: शाह आज उपराज्यपाल सिन्हा से कर सकते हैं मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग पर अब सरकार एक्शन में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को दिल्ली बुलाया है जहां वे इन हत्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यह बैठक शनिवार दो दिन के दूसरे हिस्से में होनी है। माना जा रहा है कि शाह मनोज सिन्हा से घाटी में हो रही टारगेट किलिंग को लेकर चर्चा करेंगे।
