यूपी में अब विवाहित बेटियों को भी मिलेगी मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
यूपी में मृतक आश्रित कोटे से अब विवाहित बेटियों को भी सरकारी नौकरी मिलेगी। सीएम योगी ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। अभी तक मृतक आश्रित कोटे के तहत अनुकंपा के आधार पर पुत्र, विवाहित पुत्र व अविवाहित बेटियों को नौकरी देने की व्यवस्था थी। विवाहित पुत्रियों के लिए व्यवस्था न होने पर इनको मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा के आधार पर नौकरियां नहीं मिल पाती थीं।
