अब सीमित मात्रा में ही आवश्यक खाद्य सामग्री खरीद पाएंगे लोग, कालाबाजारी को रोकना मकसद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रूस की सरकार ने खुदरा दुकानों से आवश्यक खाद्य सामग्रियों की बिक्री की सीमा तय कर दी है। पश्चिमी देशों द्वारा देश पर लगाई गईं आर्थिक पाबंदियों के कारण खाने के सामान की कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। सरकार के इस कदम के बाद अब रूसी नागरिक एक तय सीमा में ही खाने का सामान खरीद पाएंगे। ये कदम आने वाले कठिन समय का संकेत भी देता है।