x

अब 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे राहुल गांधी, बहाल होगी संसद की सदस्यता

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Ndtv

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि उनकी दो साल की सजा पर फिलहाल रोक रहेगी। दरअसल, उनको दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सांसदी रद्द हो गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद उनकी सांसदी बहाल हो सकती है। वह संसद के मानसून सत्र में हिस्सा भी ले सकते हैं।