अब नवी मुंबई में बनेगा श्री वेंकटेश्वर मंदिर, आदित्य ठाकरे ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को भूमि आवंटन-पत्र सौंपा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अब नवी मुंबई में श्री वेंकटेश्वर मंदिर का निर्माण होगा। कल आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में आदित्य ठाकरे ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट के चेयरमैन वाइवी सुब्बारेड्डी को नवी मुंबई में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के लिए जमीन के कागजात सौंपे। महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री ठाकरे ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माण के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को भूमि आवंटन-पत्र सौंपा।
