24 जनवरी नहीं, अब हर साल 23 जनवरी से शुरू होगा गणतंत्र दिवस का जश्न
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने गणतंत्र दिवस को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि देश में अब गणतंत्र दिवस के जश्न की शुरुआत 24 जनवरी की जगह 23 जनवरी से होगी। बताया गया है कि सरकार ने यह कदम सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भी गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल करने के लिए उठाया है।
