अब तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के बीच सत्ता संघर्ष शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AFP
सत्ता की जंग के लिए अब तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के बीच संघर्ष शुरू हुआ। दरअसल, तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के बीच क्रेडिट को लेकर संघर्ष शुरू हो गया है, जिसके बाद डिप्टी प्राइम मिनिस्टर मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने काबुल छोड़ दिया है। कुछ दिन पहले हक्कानी नेटवर्क और मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के बीच झड़प भी हुई थी, जिसमें बरादर के गोली लगने की खबरें सामने आई थीं।
