अब अहिल्याबाई होलकर के नाम से जाना जाएगा महाराष्ट्र का ये शहर, सीएम शिंदे ने किया ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखने का ऐलान किया। बीते दिन अहिल्याबाई होलकर की जयंती के मौके पर ये ऐलान किया गया। अहिल्याबाई प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव की पत्नी थीं। उनका राज्य अपेक्षाकृत छोटा था लेकिन पति की मृत्यु के बाद वह हमेशा अपने साम्राज्य को मुस्लिम आक्रमणकारियो से बचाने की कोशिश करती रही थीं।