दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया डोभाल ने, बोले - दिल्ली अब शांत है
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उत्तर-पूर्व दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों जैसे मौजपुर, करावल नगर, घोंडा, जाफराबाद और चांद बाग का दौरा किया और यहां रहने वालों से उनका हालचाल भी पूछा। इसके बाद डोभाल ने गृह मंत्री अमित शाह को हालात की जानकारी दी। साथ ही गृह मंत्री को यह भी बताया कि दिल्ली में हालात अब तेजी से सामान्य हो रहे हैं और शांति की स्थिति है।
