पैगंबर मोहम्मद मामला: नूपुर शर्मा आज मुंबई पुलिस के सामने होंगी पेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Tv news
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने के मामले में नूपुर शर्मा आज मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगी। पुलिस ने उन्हें 25 जून को पाइधोनी थाने में पेश होने के लिए तलब किया था। पुलिस का समन नूपुर के बयान की जांच और रिकॉर्डिंग के संबंध में हैं। पुलिस ने इससे पहले रजा अकादमी की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि नूपुर शर्मा कई दिनों से लापता हैं।
