नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद से विवादों में घिरी भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए उन्हें देश में हो रही घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए टीवी पर जाकर देश से माफी मांगने को कहा था। इसके बाद अब कोलकाता पुलिस ने पूर्व में भेजे गए समन को नजरअंदाज करने के मामले में उन्हें लुकआउट नोटिस जारी किया है।