भाजयुमो और भाजपा की न्याय यात्रा करौली बॉर्डर पर रोकी गई, 400 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bharat news 24
करौली हिंसा को लेकर भाजयुमो और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की न्याय यात्रा करौली बॉर्डर पर रोकी गई। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत 400 कार्यकर्ता गिरफ्तार कर महुआ थाने ले जाए गए। पुलिस को हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। तेजस्वी सूर्या ने गहलोत सरकार को चेतावनी दी थी कि उन्हें अगर जाने नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन होगा।
