न्यूजीलैंड की PM ने 'हिजाब' पहनकर पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, जाहिर की एकजुटता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: AAP
न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च में हुए हमले के एक दिन बाद न्यूजीलैंड की PM जैसिंडा अर्डर्न ने हिजाब पहनकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनकी हिम्मत बढ़ाई. हिजाब पहनकर मुस्लिम समुदाय के साथ एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि यह वह न्यूजीलैंड नहीं है, जिसे लोग जानते हैं. साथ ही PM ने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान भी किया.
