भारत द्वारा पाक में गलती से प्रक्षेपास्त्र चलने की साझा जांच को ओआईसी का समर्थन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan herald
ओआईसी के विदेश मंत्रियों ने भारत से दुर्घटनावश प्रक्षेपास्त्र चलने की घटना की साझा जांच के पाकिस्तान के आह्वान का समर्थन किया। विदेश मंत्रियों की ओर से एक प्रस्ताव के जरिए यूएन महासचिव और अन्य संबंधित निकायों से अपील की गई कि वे कर्तव्यों के अनुरूप भारत के समक्ष यह मामला उठाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सही तरीके से तथ्यों को स्थापित किया जा सके।
